टीएसआई ने बिना नम्बर प्लेट के चार ट्रक किये सीज

चित्रकूट

पुलिस अधीक्षक धवल जायसवाल के निर्देश पर यातायात प्रभारी योगेश कुमार यादव ने वाहनों की जांच दौरान बिना नम्बर प्लेट के चार ट्रक व एक मोटरबाइक सीज की है।
मंगलवार को यातायात प्रभारी योगेश कुमार यादव शहर की यातायात व्यवस्था को चैकस रखने की गरज से वाहनों की जांच का अभियान छेडे हैं। अभियान दौरान उन्होंने भरतकूप क्षेत्र में बिना नम्बर प्लेट के गुजर रहे चार ट्रकों को पकडक़र सीज किया है। इसी क्रम में बिना नम्बर प्लेट की एक मोटरबाइक भी सीज की है।
यातायात प्रभारी ने बताया कि वाहनों की जांच का क्रम जारी है। सभी वाहन मालिक अपने वाहनों में नम्बर व कागजातों को दुरुस्त कराकर ही सडक़ों पर चलें। उन्होंने वाहन चालकों को यातायात के नियम भी बताये। इसी क्रम में कोतवाली कर्वी के जिला अस्पताल चैकी प्रभारी हरिश्चन्द्र मिश्रा की टीम ने सूरज पुत्र प्रकाशचन्द्र निवासी लक्ष्मणपुरी हालमुकाम भैरोपागा का वारंट होने पर गिरफ्तार कर जेल भेजा है।
——————

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *