पिथौरागढ़ पहुंचा सैनिक का पार्थिव शरीर, पीपली में हुआ अंतिम संस्कार
चम्पावत। गैनाली कनालीछीना के सेना में तैनात हवलदार महेंद्र सिंह धामी का पार्थिव शरीर शनिवार को पिथौरागढ़ पहुंचा। जाखनी स्थित उनके आवास पर पूर्व सैनिकों व विभिन्न संगठन के लोगों ने उन्हें श्रद्धांजलि दी। इसके बाद पीपली के सुनखोली में काली नदी के तट पर सैन्य सम्मान के साथ अंतिम संस्कार किया गया। 6 गढ़वाल रायफल्स के जवानों ने उन्हें अंतिम सलामी दी। हवलदार महेंद्र 54बंगाल इंजीनियरिंग में इन दिनों जम्मू कश्मीर में तैनात थे। वहीं बाथरूम में पांव फिसलने से उनकी मौत हो गई थी। इधर चार दिन बाद सैनिक के पार्थिव शरीर के पिथौरागढ़ पहुंचने पर पूर्व सैनिकों ने सवाल उठाए हैं। पूर्व सैनिक संगठन ने कहा सीमांत के शहीद सैनिकों का पार्थिव शरीर यहां विमान से लाया जाना चाहिए। ऐसा न करने से कई दिनों बाद उनका पार्थिव शरीर यहां पहुंचता है, जो ठीक नहीं है।
