64 लोगों के खिलाफ निरोधात्मक कार्रवाई
चम्पावत। विधानसभा चुनाव शान्तिपूर्वक संपन्न कराने के लिए चम्पावत जिले में अराजक तत्वों के खिलाफ निरोधात्मक कार्रवाई जारी है। इस बार अब पुलिस ने 64 लोगों के खिलाफ सीआरपीसी के तहत निरोधात्मक कार्रवाई की है। जिले में अब तक करीब 250 से अधिक लोगों के खिलाफ ये कार्रवाई की जा चुकी है। एसपी देवेंद्र पींचा ने बताया कि चुनाव को देखते हुए चम्पावत पुलिस ने कानून और शांति व्यवस्था को प्रभावित करने वाले 64 लोगों के खिलाफ निरोधात्मक कार्रवाई की है।
