नैनीताल में 110 लोगों को लगाई बूस्टर डोज
नैनीताल। नैनीताल में शुक्रवार को फ्रंट लाइन वॉरियर्स व 60 वर्ष से ज्यादा उम्र के लोगों को वैक्सीन की बूस्टर डोज लगाई गई। साथ ही 15 से 17 वर्ष के छात्र-छात्राओं का भी वैक्सीनेशन किया गया। बीडी पांडे अस्पताल के कोविड वैक्सीनेशन अधिकारी डॉ. संजीव खर्कवाल ने बताया कि कोरोना की रोकथाम के लिए स्वास्थ्य विभाग द्वारा वैक्सीन की बूस्टर डोज लगाना जारी है। शुक्रवार को शहर में 110 लोगों को इसे लगाया गया। इसमें स्वास्थ्य कर्मी, फ्रंटलाइन वॉरियर्स व 60 से ज्यादा उम्र के 48 लोग शामिल रहे। वहीं 15 से 17 वर्ष के 23 छात्र-छात्राओं को भी वैक्सीन लगाई गई।
