हजारों की नगदी के साथ सटोरिया गिरफ्तार

हल्द्वानी।  वनभूलपुरा थाना पुलिस में हजारों की नगदी के साथ एक सटोरिया को गिरफ्तार किया है। आरोपी के खिलाफ जुआ अधिनियम के तहत मुकदमा दर्ज कर कोर्ट में पेशी के लिए भेज दिया है। एसओ नीरज भाकुनी ने बताया बीते शुक्रवार रात पुलिस टीम गस्त कर रही थी, इसी बीच गौला बाइपास रोड आमला गेट के पास से मुकेश कश्यप निवासी चौधरी कॉलोनी गौजाजाली को सट्टे की खाईबाड़ी करते हुए पकड़ा है। तलासी में उनके कब्जे से 15 हजार 550 रुपये की नगदी बरामद हुई है। आरोपी के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर लिया गया है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *