खजान समर्थकों ने आतिशबाजी कर मिठाई बांटी

पिथौरागढ़। रविवार को खजान समर्थकों ने गंगोलीहाट में आतिशबाजी की और मिष्ठान वितरण किया । कांग्रेस प्रदेश सचिव मुकेश रावल के नेतृत्व में कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने गंगोलीहाट के गोदाम रोड व हरज्यु मंदिर तिराहे पर जमकर आतिशबाजी की और मिष्ठान वितरण किया । इधर खजान समर्थकों ने पिथौरागढ़ के पूर्व विधायक मयूख महर व पूर्व मुख्यमंत्री हरीश रावत का आभार व्यक्त किया और कहा कि खजान गुड्डू को विधानसभा पहुंचाएंगे । इस मौके पर कांग्रेस प्रदेश सचिव मुकेश रावल, राजू रावल, विक्की शाह, केदार सिंह,दिनेश बिष्ट, धीरेंद्र बिष्ट, त्रिभुवन नेगी, नंदू रावल, जीवन पांडे, आनंद पांडे, नवीन नेगी, शंकर शाह, पूर्व प्रधान शंकर लाल चौधरी, नीरू चौधरी, मोहन रावल सहित दर्जनों कांग्रेस कार्यकर्ता मौजूद रहे ।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *