चुनाव के लिए शराब की पेटियों की हो रही थी सप्लाई, 44 पेटी सहित

पिथौरागढ़। पुलिस ने अलग-अलग पांच मामलों में 44 पेटी अवैध शराब और बियर पकड़ी है। पुलिस ने विभिन्न धाराओं में मुकदमा दर्ज कर आरोपियों के खिलाफ कार्रवाई की है। जनपद में पुलिस ने अवैध शराब के खिलाफ छापेमारी अभियान चलाया। इस दौरान टीम को 25 पेटी अवैध अंग्रेजी शराब और 19 पेटी बीयर बरामद हुई।
थरकोट झील के समीप पुलिस ने फगाली निवासी सतीश चन्द्र जोशी को चार पेटी अवैध अंग्रेजी शराब के साथ पकड़ा। वहीं ग्यारदेवी में पप्पू राव के पास से पुलिस को तीन पेटी शराब मिली। नगर के कृष्णापुरी क्षेत्र में भी पुलिस ने हिमांशु कुमार को दो पेटी शराब के साथ गिरफ्तार किया। वड्डा तिराहा में आरोपी अस्कोट निवासी रविन्द्र धामी के पास पुलिस को दस पेटी शराब व 19 पेटी बीयर बरामद हुई।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *