ताडीखेत में व्यापार मंडल ने चलाया सफाई अभियान

अल्मोड़ा।  ब्लॉक मुख्यालय की मौजूदगी वाले ताड़ीखेत कस्बे में सफाई व्यवस्था के कोई इंतजाम नहीं होने से गंदगी की समस्या लगातार बढ़ रही है। सफाई, कूड़ा निस्तारण की व्यवस्था के अभाव में कस्बे में विभिन्न खाली स्थान कूड़ाघर में तब्दील होते जा रहे हैं। ये हाल तब है जब ब्लॉक मुख्यालय में 130 ग्राम पंचायतों के प्रतिनिधियों और ग्रामीणों का आना जाना लगा रहता है। कूड़े और गंदगी की समस्या से आजिज व्यापारियों ने स्वयं सफाई का बीड़ा उठाया।
पूर्व व्यापार मंडल अध्यक्ष बहादुर सिंह रावत के नेतृत्व में व्यापारियों ने कस्बे में सफाई अभियान चलाकर निकास नालियों की सफाई के साथ कूड़े को एकत्र कर उसका निस्तारण किया। झाड़ियों का भी कटान किया गया। अभियान में विपुल चौहान, योगेश कांडपाल, प्रकाश कांडपाल, अनिल जोशी, विनोद कुमार आदि शामिल रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *