स्थानीय बनाम बाहरी के नाम पर होगा सहसपुर में चुनाव: आकिल
विकासनगर। सहसपुर में कांग्रेस के बागी निर्दलीय प्रत्याशी आकिल अहमद ने कार्यकर्ताओं को एकजुट होकर कार्य करने का आह्वान किया है। आकिल ने कार्यकर्ताओं को बाहरी प्रत्याशियों का विरोध कर स्थानीय प्रत्याशी के पक्ष में प्रचार करने का आह्वान किया।
आकिल ने कहा कि इस बार स्थानीय बनाम बाहरी के नाम पर सहसपुर में चुनाव होगा। बाहरी प्रत्याशी चाहे वह किसी भी दल का हो उसे पराजित कर स्थानीय प्रत्याशी की विजय सुनिश्चित की जाएगी। कहा कि पिछले पंद्रह वर्षों से सहसपुर की जनता बाहरी प्रत्याशियों को देख चुकी है। जिसका परिणाम यह हुआ कि बाहरी प्रत्याशियों ने क्षेत्र का प्रतिनिधि चुने जाने के बाद कोई विकास कार्य नहीं किये। कहा कि सहसपुर क्षेत्र कोई बाहरी प्रत्याशियों के लिए खैरात नहीं हैं जिसे बारी-बारी बांट-बांट कर खायें। स्थानीय प्रत्याशी को चुनाव जिताने के लिए कार्यकर्ता काम करें। इस मौके पर राजू तोमर, मोमिन, वाहिद, इकबाल, इसरार, जगदीश शर्मा, अनावर, अरुण कुमार, दीपक जोशी, इरशाद, हाफिज मोहम्मद अली, हाजी रहमान, विनोद कुमार, रासिद, मंजूर, शुभम, मोहम्मद अरशद, शोएब अली, अनवर, मेहफुज आदि लोग उपस्थित रहे
