उप निबंधक कार्यालय में कर्मचारी तैनात किया जाए

नई टिहरी।  बन्स्यूल के जिला पंचायत सदस्य जयबीर सिंह रावत ने डीएम को पत्र लिखकर उप निबंधक कार्यालय घनसाली में कर्मचारी नियुक्त करने की मांग की। पत्र के माध्यम से डीएम को अवगत कराया कि विगत कुछ दिनों से उप निबंधक कार्यालय घनसाली बंद पड़ा हुआ है। कार्यालय में कोई कर्मचारी न होने व प्रभारी उप निबंधक तहसीलदार की चुनाव में व्यस्तता के चलते लोगों को यहां पर पंजीकरण के बिना खाली हाथ लौटना पड़ रहा है। जिससे सरकार को राजस्व की भी हानि हो रही है। घनसाली उप निबंधक कार्यालय को सुचारू करने के लिए यहां पर कर्मचारी तैनात करने की मांग की है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *