कौथिग संदेश के माध्यम से मतदान को करेंगे जागरूक

नई टिहरी।  आगामी विधानसभा चुनाव के तहत स्वीप की ओर से कौथिग संदेश के माध्यम से मतदाता जागरूकता अभियान चलाया जाएगा। मतदाताओं को मतदान के दिन अधिक से अधिक वोट डालने के लिए प्रेरित किया जाएगा।
उत्तराखंड आयोग के निर्देश पर जिले में स्वीप कार्यक्रम के तहत ‘कौथिग संदेश‘ के माध्यम से मतदाता जागरूकता अभियान चलाया जाएगा। मुख्य विकास अधिकारी/नोडल ऑफिसर स्वीप नमामी बंसल ने कहा कि जिला निर्वाचन अधिकारी के मार्गदर्शन में विधानसभा चुनाव के तहत मतदान दिवस के दिन अधिक से अधिक संख्या में मतदाता वोट डालने को अपने-अपने बूथ पर उपस्थित हों इसके लिए ‘कौथिग संदेश‘ के माध्यम से स्थानीय कलाकारों की ओर से नुक्कड़ नाटक, गीत, जागर, लोक नृत्य आदि के माध्यम से लोकतंत्र की मजबूती के लिए वोट जरूर दें के संदेश दिए जायेंगे। इसके साथ ही विभिन्न स्थानों पर पंपलेट, होर्डिंग्स, प्रचार वाहन, सोशल मीडिया, सिनेमा घरों में मतदाताओं को वोट डालने के लिए प्रेरित किया जायेगा। नोडल अधिकारी ने संबंधित अधिकारियों को 2 फरवरी को जिलास्तर, 3 व 4 फरवरी को समस्त ब्लॉक स्तर, 5 से 8 फरवरी को सभी बूथ स्तर तथा 9 व 10 फरवरी को मतदाता तक कोरोना गाइडलाइन का अनुपालन करते के लिए जागरूकता करवाते हुए अधिक से अधिक लोगों को मतदान के लिए जागरूक करते हुए आयोजित कार्यक्रमों की फोटो व वीडियोग्राफी उपलब्ध कराने के निर्देश दिए हैं।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *