कांग्रेस प्रत्याशी राजेंद्र बाराकोटी ने किया क्षेत्र भ्रमण
अल्मोड़ा। सोमेश्वर विधानसभा से कांग्रेस प्रत्याशी राजेंद्र बाराकोटी ने सोमेश्वर और मनसा घाटी क्षेत्र का भ्रमण कर मतदाताओं का आभार जताया। कांग्रेस के वरिष्ठ नेता हरीश लाल के निधन पर उनके आवास भूलगांव जाकर परिजनों को ढांढस बधाया। शोक संवेदना व्यक्त की। उन्होंने कहा कि सोमेश्वर विधानसभा क्षेत्र से कांग्रेस के पक्ष में नतीजा आएगा। उन्होंने बैठक कर चुनावी समीक्षा भी की। यहां न्याय पंचायत अध्यक्ष हीरा मेहरा, किसान कांग्रेस के जिलाध्यक्ष सुरेश बोरा, लक्ष्मण सिंह मेहरा, नवीन चंद्र पांडे, राजेंद्र बोरा, प्रधान संगठन अध्यक्ष रणजीत नयाल, शंकर सिंह आदि मौजूद रहे।