उत्तराखंड और ऋषिकेश में जीत रही है भाजपा: अग्रवाल
ऋषिकेश। भाजपा प्रत्याशी प्रेमचंद अग्रवाल ने चुनाव संपन्न कराने वाले कार्यकर्ताओं का आभार जताया। उन्होंने कहा कि कार्यकर्ताओं की बदौलत ऋषिकेश और प्रदेश में भाजपा जीत दर्ज कर रही है।
रविवार को भाजपा कार्यकर्ताओं ने रेलवे मार्ग स्थित एक धर्मशाला में कार्यक्रम आयोजित किया। कार्यक्रम में विधानसभा चुनाव में ऋषिकेश के भाजपा प्रत्याशी प्रेमचंद अग्रवाल ने कहा कि कार्यकर्ताओं ने विधानसभा चुनाव में कड़ी मेहनत कर भाजपा प्रत्याशी को जिताने के लिए हर संभव प्रयास किया। परिणामस्वरूप इस विधानसभा चुनाव में ऋषिकेश से भारी अंतर से यह सीट भाजपा जीतेगी। वहीं प्रदेश में भी भाजपा की सरकार बनेगी। इस दौरान उन्होंने कार्यकर्ताओं से मतदान को लेकर फीडबैक भी लिया।
मौके पर देवेंद्र दत्त सकलानी, संजय शास्त्री, इंद्र कुमार गोदवानी, मंडल अध्यक्ष दिनेश सती, कपिल गुप्ता चरणजीत लाल ढींगड़ा, बृजेश शर्मा, जितेंद्रअग्रवाल, पार्षद शिव कुमार गौतम, अनीता तिवारी, उषा जोशी, माधवी गुप्ता, रीना शर्मा, गुड्डी कालूड़ा, ऋषि राजपूत, सौरभ गर्ग, राकेश चंद, कविता साह, संजय व्यास, पंकज गुप्ता, हरीश तिवाड़ी, नितिन सक्सेना, संजय कौशिक, साकेत शर्मा, दिगंबर नौटियाल, प्रदीप कोहली, संजीव सिलस्वाल, अविनाश अग्रवाल, राकेश चंद आदि उपस्थित रहे।
