पूर्व छात्रसंघ अध्यक्ष महेंद्र व राकेश ने की नेट परीक्षा उत्तीर्ण

 

पिथौरागढ़। यूजीसी द्वारा आयोजित राष्ट्रीय पात्रता परीक्षा में आरंभ स्टडी सर्किल के युवाओं ने अपना परचम लहराया है। वहीं पिथौरागढ़ महाविद्यालय के दो पूर्व छात्रसंघ अध्यक्षों ने नेट जेआरएफ में सफलता प्राप्त करने पर महाविद्यालय में विद्यार्थियों व शिक्षकों ने खुशी जताई। प्राचार्य अशोक नेगी ने बताया कि 2017-18 के छात्रसंघ अध्यक्ष महेंद्र रावत व 2018-19 में छात्रसंघ अध्यक्ष राकेश जोशी ने नेट जेआरएफ परीक्षा उत्तीर्ण की है। वहीं मुकुल भट्ट ने राजनीति विज्ञान,चेतना पाटनी ने गृह विज्ञान,मोहित पाण्डेय ने राजनीति विज्ञान से नेट परीक्षा उत्तीर्ण की है। महाविद्यालय के पूर्व प्राचार्य डॉ. डीएस•पांगती ने छात्रों की इस सफलता पर खुशी जताई है। कहा कि राजनीति के साथ ही अन्य गतिविधियों में बेहद सक्रिय रहने के बावजूद इन छात्रों ने पढ़ाई में यह सफलता हासिल की है। नेट जेआरएफ परीक्षा उत्तीर्ण करने पर जनमंच संयोजक भगवान रावत,पूर्व सभासद सुबोध बिष्ट,जनता पुस्तकालय की संचालक शीला पुनेठा, जीव विज्ञान विभागाध्यक्ष डॉ.शंकर मंडल, भौतिकी विभागाध्यक्ष डॉ. जी.एस. गाड़िया, प्रो.हेम चन्द्र पांडेय, प्रो.प्रेमलता पंत, प्रो. ऋचा पुनेठा,शिवम ने खुशी जताई है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *