कपड़े की दुकान में लगी आग, 50 लाख का नुकसान
रुड़की। मेन बाजार की दुकान में बीती रात आग लग गई। दमकल की टीम ने दुकान का शटर तोड़कर आग बुझाई। आग से लाखों रुपये का नुकसान हो गया।
डौसनी गांव निवासी शहजाद मेन बाजार में अपनी दुकान में दूल्हे के कोट पैंट, शेरवानी और दुल्हन के लिए घाघरा, सूट आदि बेचते हैं। शुक्रवार देर शाम को वह दुकान बंद कर घर चले गए। आधी रात के आसपास बंद दुकान में आग लग गई। कस्बा चौकी प्रभारी एसआई विपिन कुमार ने गश्त के दौरान दुकान से धुंआ निकलते देखा। उन्होंने दमकल विभाग और दुकान मालिक को सूचना देकर बुलाया।
