युवक के साथ मारपीट में पांच के खिलाफ केस
रुद्रपुर। युवक के साथ मारपीट में पांच के खिलाफ मुकदमा दर्ज हुआ है। चरनजीत सिंह निवासी देवीपुर ने पुलिस को बताया कि उसका भतीजा सोना सिंह शादी समारोह में गया था। वहां डीजे पर गुरमेज सिंह उर्फ गेजी निवासी देवीपुर, गुलाब सिंह निवासी जीतगौढ़ी, कुलदीप सिंह, सुखविंदर सिंह, कुलदीप सिंह ने उसके भतीजे सोना सिंह के साथ मारपीट की। जिससे वह बुरी तरह से घायल हो गया। आरोप लगाया है कि भतीजे को गोली मारने की धमकी भी दी है। एसओ केसी आर्या ने बताया कि पुलिस ने मुकदमा कायम कर जांच शुरू कर दी है।
