किराएदारों का सत्यापन न करने पर दो मकान मालिकों का चालान
पिथौरागढ़
गंगोलीहाट में किराएदारों का सत्यापन न करने पर पुलिस ने दो मकान मालिकों का 20 हजार का चालान काटा है। गुरुवार को पनार चौकी प्रभारी प्रकाश चन्द्र पाण्डेय के नेतृत्व में पुलिस ने ग्वासीकोट व सरतोल में सत्यापन अभियान चलाया। इस दौरान प्रकाश चन्द्र व चन्दन सिंह के मकान में किराएदार बगैर सत्यापन रहते मिले। पुलिस ने दोनों भवन स्वामियों का दस-दस हजार का चालान काटा है।
