मृतक परिवारों को पहुंचाई राहत सामग्री
चम्पावत। सूखीढांग के ढेकढुंगा हादसे में हताहत हुए डांडा ककनई के नौ परिवारों को आप कार्यकर्ता मदन महर ने गांव जाकर खाद्य सामग्री पहुंचाई है। उन्होंने कहा हादसे में अधिकतर परिवार के कमाऊ सदस्यों की मौत हो गई थी। जिससे परिवार के सामने रोजी रोटी का संकट गहरा गया है। कहा सरकार ने हादसे में पीड़ित परिवार को अब तक कोई सहायता नहीं दी। इस दौरान उन्होंने निजी तौर पर गरीब परिवारों के लिए दाल, चीनी, चाय पत्ती, तेल, आटा, आलू, चावल आदि सामग्री भिजवाई है। इधर, पीड़ित परिवारों ने महर का आभार जताया है।
