अलीगढ़- जलाली कस्बे के मंदिर में तोड़फोड़, तनाव बढ़ा, पुलिस जांच में जुटी

अलीगढ़  उत्तर प्रदेश के अलीगढ़ जिले में जलाली कस्बे के एक मंदिर में एक मंदिर में तोड़फोड़ की खबर आ रही है। यहां तंबूनुमा ढांचे को क्षतिग्रस्त किए जाने की घटना के बाद इलाके में तनाव पैदा हो गया है। पुलिस सूत्रों ने रविवार को बताया कि शनिवार को जलाली कस्बे में एक मंदिर के अंदर बने तंबूनुमा ढांचे को किसी ने क्षतिग्रस्त कर दिया। उस ढांचे के अंदर देवी-देवताओं की प्रतिमाएं रखी हुई थीं।
इस घटना की सूचना मिलने पर बड़ी संख्या में स्थानीय लोग मंदिर पहुंचे। हालात को देखते हुए दुकानदारों ने अपनी दुकानें बंद कर लीं। पुलिस अधीक्षक (ग्रामीण) शुभम पटेल ने बताया कि इस मामले में एक व्यक्ति के खिलाफ मुकदमा दर्ज किया गया है। आरोप है कि उस व्यक्ति ने शराब के नशे में इस घटना को अंजाम दिया। मामले की जांच की जा रही है।
इधर अलीगढ़ में मंदिर के अंदर तोड़फोड़ करने के मामले बढ़ गए हैं। बीते फरवरी महीने में भी मडराक थाना इलाके के एक गांव में स्थित प्राचीन मंदिर में असामाजिक तत्वों ने मंदिर में रखी मूर्तियों को खंडित कर दिया था। इसके बाद इलाके के लोगों ने एकत्रित होकर पुलिस में शिकायत दर्ज कराई थी। पुलिस ने मामले में मुकद्दमा पंजीकृत कर संदिग्ध व्यक्तियों को हिरासत में लेकर पूछताछ की थी।
वहीं, अराजक तत्वों ने माहौल बिगाड़ने के लिए मंदिर में मूर्ति खंडित करने के बाद एक पत्र भी छोड़ा था। पत्र में लिखा था कि जो अपनी रक्षा नहीं कर सकते वो आपकी रक्षा क्या करेंगे, सबका मालिक हैं। वहीं, पूरे मामले पर ग्रामीणों के द्वारा जानकारी देते हुए बताया गया था कि 7 साल पहले इस मंदिर का जीवोद्धार हुआ था। लेकिन आज सुबह जब सूचना मिली कि मंदिर में मूर्ति खंडित पड़ी हुई है। इसकी सूचना पुलिस को दे दी गई थी।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *