मानवेंद्र बने भाजयुमो के जिला कार्यकारिणी सदस्य
पिथौरागढ़
भारतीय जनता युवा मोर्चा की जिला कार्यकारिणी में शामिल होने पर मानवेंद्र ठुलघरिया का स्वागत किया गया। नगर पालिका के समीप नगर पालिकाध्यक्ष राजेंद्र सिंह रावत सहित अन्य कार्यकर्ताओं ने जलेबी खिलाकर खुशी मनाई। जिला कार्यकारिणी सदस्य मानवेंद्र ने कहा कि नगर में अधिक से अधिक युवाओं को जोडऩे का कार्य किया जाएगा। मनोनयन पर भाजपा जिलाध्यक्ष वीरेंद्र वल्दिया,सहकारी बैंक अध्यक्ष मनोज सामंत,महामंत्री बसंत जोशी,इंदर लुंठी,रामू वर्मा,गोलू पाठक,अभिमन्यु खत्री सहित अन्य कार्यकर्ताओं ने खुशी जताई है।
