यूक्रेन के सुमी में फंसा दिव्यांशु आज पहुंचेगा जसपुर

काशीपुर।

यूक्रेन के सुमी शहर में फंसे दिव्यांशु के आज जसपुर पहुंचने की उम्मीद है। छात्र के घर पहुंचने की खबर से परिजनों में खुशी का माहौल है। मोहल्ला पट्टी चौहान निवासी दिव्यांशु दो वर्ष पूर्व एमबीबीएस की पढ़ाई के लिए यूक्रेन के सुमी शहर गया था। रूस और यूक्रेन में युद्ध शुरू होने के कारण वह अपने 600 साथियों के साथ बंकर में फंसा था। नदियों के पुल टूटने से वह अपने देश नहीं आ पा रहा था। परिजन उसकी सुरक्षा को लेकर चिंतित थे। भारत सरकार से उसे सुरक्षित वापस की मांग कर रहे थे। छात्र के पिता डॉ.पवन चौहान ने बताया उनके पुत्र से मोबाइल पर बात हुई है। उसे रोमानिया एयरपोर्ट पर पहुंचा दिया गया है। उसके आज यानी शनिवार को घर पहुंचने की उम्मीद है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *