दो नाबालिगों ने किया आठ साल के मासूम से कुकर्म

काशीपुर। आठ साल के मासूम के साथ कुकर्म का मामला सामने आया है। कुकर्म का आरोप दो नाबालिगों पर लगा है। आरोप है नाबालिगों ने मारपीट भी की। पुलिस ने मां की तहरीर पर मुकदमा दर्ज कर लिया है।शुक्रवार को कोतवाली क्षेत्र निवासी महिला ने पुलिस को तहरीर दी। कहा कॉलोनी के ही दो किशोर उसके बेटे को कई बार पास ही स्थित एक बंद बिल्डिंग में ले गए और उसके साथ कुकर्म किया। आरोपियों ने किसी को बताने पर मारपीट करते हुए जान से मारने की धमकी दी। पुलिस ने मां की तहरीर पर आरोपियों के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *