दबंग की चर्चित हीरोइन सोनाक्षी का दबंग अंदाज

दबंग की चर्चित हीरोइन सोनाक्षी का स्वभाव भी दबंग है। एक दशक तक बॉलीवुड का हिस्सा रहने के बाद, सोनाक्षी सिन्हा डिजिटल डेब्यू करने के लिए पूरी तरह तैयार हैं। अंतर्राष्ट्रीय महिला दिवस 2021 पर, उनके लीड रोल वाले नए शो का ऐलान किया गया है। इस ऐलान के साथ उनकी एक तस्वीर भी शेयर की गई है जिसमें बॉलीवुड में दबंग गर्ल के नाम से मशहूर सोनाक्षी सिन्हा अब पुलिस ऑफिसर की पत्नी नहीं बल्कि खुद ही पुलिस की वर्दी में नजर आ रही हैं।
सोनाक्षी सिन्हा का पुलिस अधिकारी वाला रुतबेदार अंदाज नजर आ रहा है। सोनाक्षी एक रेलवे ट्रैक पर खड़ी दिख रही हैं। इस वेबसीरीज का नाम अब तक डिसाइड नहीं है, शो को एक्सेल मीडिया एंड एंटरटेनमेंट और टाइगर बेबी द्वारा प्रोड्यूस किया जा रहा है। जबकि रीमा कागती और रुचिका ओबेरॉय यह डायरेक्ट करेंगी।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *