किसान ऊर्जा योजना का उठाएं लाभ
रुड़की। लघु सिंचाई विभाग के अधिशासी अभियंता राजीव रंजन ने बताया कि जनपद में प्रधानमंत्री किसान ऊर्जा सुरक्षा एवं उत्थान महाअभियान योजना संचालित की जा रही है। जिसमें बीस फीसदी अंशदान देने पर किसान अपने डीजल पंप सेटों को सोलर पंप सेंटों में परिवर्तित कर सिचांई में आने वाले खर्च को कम कर सकते हैं। संबंधित ब्लाक या विभाग के रुड़की या हरिद्वार कार्यालय में अंशदान जमा कर योजना का लाभ उठा सकते हैं। योजना पहले आओ पहले पाओ के आधार पर संचालित है।
