नारियल भेंट कर दी बोर्ड परीक्षा की शुभकामनाएं
देहरादून। उत्तराखंड बोर्ड की परिषदीय परीक्षाएं 28 मार्च से शुरू हो रही हैं। ऐसे में सोमवार को राजकीय इण्टर कॉलेज बुरांसखंडा रायपुर में प्रधानाचार्य दीपक नेगी ने छात्रों को शुभकामनाएं दीं। इस अवसर पर नगर पालिका मसूरी के अधिशासी अधिकारी आशुतोष सती ने बोर्ड परीक्षा में शामिल होने वाले सभी बच्चों के लिये नारियल भेंट कर अपनी शुभकामनाएं दीं। वहीं प्रधानाचार्य मिठाइयां देकर प्रोत्साहित किया। विद्यालय के विषय विशेषज्ञ शिक्षकों ने छात्रों को जरूरी टिप्स देकर मनोबल बढ़ाया। वहीं जूनियर छात्रों व कर्मचारियों ने उत्सव में भाग लेकर परीक्षा में शामिल होने वाले छात्रों को शुभकामनाएं दीं।
