चोरी के खुलासे के लिए तीन टीमें गठति
ऋषिकेश। आईडीपीएल चौकी क्षेत्र में आवासीय कॉलोनी में चोरी के मामले में पुलिस ने मुकदमा दर्ज कर चोरों की तलाश शुरू कर दी है। चोरी के खुलासे के लिए तीन पुलिस टीमें लगी हैं। फिलहाल पुलिस को कोई अहम सुराग हाथ नहीं लगा है। पुलिस का दावा है कि जल्द चोरों की पहचान कर मामले कर खुलासा कर दिया जायेगा। आईडीपीएल चौकी इंचार्ज चिंतामणि मैठाणी ने बताया कि आईडीपीएल स्थित फैसल युसुफ के यहां पर सोमवार को चोरी हुई। इसमें चोरों ने नगदी और लाखों की ज्वेलरी पर हाथ साफ किया। युसुफ के भाई वसीम की तहरीर पर पुलिस ने चोरी का मुकदमा दर्ज किया है। मामले के जल्द खुलासे को पुलिस की तीन टीमें गठित की गई हैं। इसमें एसओजी की टीम का भी सहयोग लिया जा रहा है। आसपास के सीसीटीवी कैमरों की फुटेज भी बारिकी से खंगाली जा रही है। संदिग्ध व्यक्तियों का डाटा खंगाला जा रहा है। पुलिस का दावा है कि जल्द चोरी के आरोपी पुलिस की गिरफ्तर में होंगे।
