प्रशिक्षु आईएएस अधिकारियों को दी स्मार्ट सिटी प्रोजेक्ट की जानकारी
देहरादून। देहरादून स्मार्ट सिटी लिमिटेड की ओर से सोमवार को जम्मू कश्मीर के प्रशिक्षु आईएएस अधिकारियों के लिए स्मार्ट स्कूल जीजीआईसी राजपुर रोड में एक कार्यशाला आयोजित की गई। जिसमें उन्हें स्मार्ट सिटी प्रोजेक्ट के कार्यों के बारे में विस्तार से जानकारी दी गई। अधिकारियों ने उन्हें बताया कि किस प्रकार से स्मार्ट स्कूल में छात्रों को स्मार्ट क्लास के माध्यम से पढ़ाई करवाई जा रही है। प्रशिक्षु अधिकारियों ने स्मार्ट सिटी प्रोजेक्ट के तहत चल रहे विभिन्न कार्यों की सराहना की। अधिकारियों ने उनके सवालों के जवाब भी दिए। जनसंपर्क अधिकारी प्रेरणा ध्यानी ने बताया कि समय- समय पर मसूरी स्थित लाल बहादुर शास्त्री अकादमी से वहां प्रशिक्षण ले रहे आईएएस अधिकारियों के लिए कार्यशाला आयोजित की जाती है।
