लॉयंस क्लब ने किया गबर सिंह राणा का सम्मान

श्रीनगर गढ़वाल। गढ़वाल क्षेत्र के अनेकों देवी मंदिरों में पशुबलि प्रथा रोकने के सफल प्रयास करने वाले पशुप्रेमी गबर सिंह राणा को लॉयन्स इंटरनेशनल क्लब ने सम्मानित किया। 85 वर्षीय गबर सिंह राणा सोमवार को श्रीनगर पहुंचे थे। यहां लॉयंस क्लब श्रीनगर के सदस्यों ने उनके द्वारा किए गए कार्यों पर लॉयंस रिसपॉंसिबल पर्सन अवार्ड देकर उन्हें सम्मानित किया।
क्लब के अध्यक्ष राजीव विश्नोई ने कहा कि राणा ने कालीमठ, कांडा, बुंखाल, मुंडेश्वर मंदिर में वर्षों से चली आ रही बलि कुप्रथा का पुरजोर विरोध किया। कई जगह उन पर जान लेवा हमला करने, मारपीट करने व गाली गलौच तक की गई। क्लब सचिव वासुदेव कंडारी व उपाध्यक्ष जितेंद्र धिरवाण ने कहा कि राणा समाज और पीढ़ी के लिए एक प्रेरणा स्रोत हैं।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *