बच्ची पर कुत्तों के हमले मामले में रिपोर्ट पेश करने दी मोहलत

जबलपुर,

भोपाल के बागसेवनिया इलाके में चार वर्षीय मासूम बच्ची पर श्वानों के झुंड द्वारा हमले का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हुआ था। हाईकोर्ट ने वायरल वीडियो को संज्ञान में लेते हुए मामले की सुनवाई जनहित याचिका के रूप में करने के निर्देश दिए थे। याचिका पर मंगलवार को हुई सुनवाई के दौरान हाईकोर्ट के चीफ जस्टिस रवि विजय कुमार मलिमथ व जस्टिस पीके कौरव की युगलपीठ को बताया गया कि पूर्व में पारित आदेश का परिपालन करते हुए आवारा श्वानों के खिलाफ कार्यवाही जारी है। युगलपीठ ने सरकार के आग्रह पर परिपालन रिपोर्ट पेश करने समय प्रदान करते हुए अगली सुनवाई एक सप्ताह बाद निर्धारित की है। गौरतलब है कि भोपला के बागसेवनिया इलाके में पांच कुत्तों के एक झुंड ने एक बच्ची पर हमला कर दिया था। बच्ची ने दौडक़र खुद को बचाने का प्रयास किया परन्तु कुत्तों ने उसे नीचे गिराकर नोचने लगे। एक युवक ने कुत्तों पर पत्थर से हमला कर बच्ची को बचाया। कुत्तों के हमले से बच्ची को हाथ, पैर, कमर सहित शरीर के अन्य स्थानों मं चोट आई थी।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *