पीथमपुर से सबसे पहले जारी होंगे पेपरलेस बिजली बिल
इंदौर,
मप्र पश्चिम क्षेत्र विद्युत वितरण कंपनी उपभोक्ताओं को हाइटेक सुविधाएं प्रदान कर रही है। मोबाइल पर उपभोक्ता सेवाओं को और बढ़ाते हुए अब अप्रैल से बिजली बिलों की पीडीएफ भी प्रदान की जाएगी। बिजली कंपनी के 135 शहरों में सबसे पहले पीथमपुर का पायलेट प्रोजेक्टर के लिए चयन हुआ है। यहां पेपरलैस बिजली बिल प्रदान किए जाएंगे। पीथमपुर शहर के सभी 18 हजार उपभोक्ताओं के बिजली बिल खातों से मोबाइल नम्बर जोड़ दिए गए हैं। मप्रमक्षेविविकं. के प्रबंध निर्देशक अमित तोमर ने बताया िक पायलट प्रोजेक्ट के लिए पीथमपुर शहर का चयन हुआ है। यहां अप्रैल से सभी बिजली उपभोक्ताओं के मोबाइल नंबर पर बिजली बिलों की पीडीएफ मिलेगी। जिन उपभोक्ताओं को ईमल एडे्रस दिए हैं, उनहें ईमेल पर भी अप्रैल माह में पूर्ववत बिजली बिल वितरण व्यवस्था नहीं की जाएगी। यदि नई बिल व्यवस्था में किसी उपभोक्ता को कोई परेशानी आती है, तो बिजली वितरण केंद्र के कर्मचारी उनकी पूरी मदद करेंगे। यदि विशेष परिस्थिति में कोई बिजली वितरण केंद्र आकर बिल के प्रिंट की माग करता है, तो उसके कम्प्यूटर से बिल प्रिंट प्रदान किया जाएगा।
