500 परिवारों को कूड़ा बाल्टी और डस्टबिन बांटे

 

रुद्रपुर। स्वच्छ भारत मिशन के तहत नगर पालिका परिषद द्वारा 500 परिवारों को कूड़ा बॉल्टी और डस्टबिन वितरण किए गए। एक कदम स्वच्छता की ओर कार्यक्रम के अंतर्गत वार्ड 18 में सभासद विक्रम रौतेला के नेतृत्व में कार्यक्रम का आयोजन हुआ। इसमें 500 परिवारों को पूरा बाल्टी डस्टबिन दिए गए। इस दौरान बच्चों ने कहा कि साफ-सफाई के जरिए हम विभिन्न बीमारियों से बच सकते हैं। हम सभी को स्वच्छता की ओर विशेष ध्यान देना चाहिए। उन्होंने आमजन से गिला व सूखा कूड़ा अलग-अलग जगह पर एकत्रित कर नगर पालिका की कूड़ा गाड़ी में डालने की अपील की और अपने आसपास सदैव साफ सफाई रखने को कहा। इस मौके पर कांग्रेस के युवा नगर अध्यक्ष रमेश रौतेला आदि मौजूद रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *