समीक्षा अधिकारी के परीक्षा में 886 रहे अनुपस्थित
श्रीनगर गढ़वाल। हाईकोर्ट में समीक्षा अधिकारी के पद के लिए श्रीनगर के सात परीक्षा केन्द्रों पर समीक्षा अधिकारी की परीक्षा आयोजित की गई। जिसमें विभिन्न स्थानों से आये अभ्यर्थियों ने परीक्षा दी। एडीएम ईला गिरी ने बताया कि समीक्षा अधिकारी के पंजीकृत 1630 अभ्यर्थियों में से 744 अभ्यर्थी परीक्षा केन्द्रों पर उपस्थित रहे। जबकि 886 अभ्यर्थी अनुपस्थि पाये गये। उन्होंने कहा कि श्रीनगर के सात परीक्षा केन्द्रों पर परीक्षा शांतिपूर्ण ढ़ग से संपंन रही।
