मुरादाबाद के तीन न्यायिक अधिकारी संक्रमित, अस्पताल में भर्ती
मुरादाबाद
मुरादाबाद में कोरोना ने भयावह रूप धारण कर लिया है। इसकी चपेट में तीन न्यायिक अधिकारी भी आ गए। इन सभी को कोविड अस्पताल में भर्ती कराया गया है। इनमें एक अधिकारी की हालत गंभीर है, उन्हें दिल्ली के लिए रेफर किया जा रहा है। सोमवार को कचहरी खुली तो संक्रमण की खबर से सनसनी मच गई। संक्रमित न्यायिक अधिकारी वाले न्यायालयों में सन्नाटा पसर गया।
कोरोना महामारी ने न्यायालयों को प्रवेश कर लिया है। सोमवार को तीन न्यायिक अधिकारियों में संक्रमण की पुष्टि से हल्ला मच गया। पॉजिटिव रिपोर्ट के आने के बाद स्वास्थ्य विभाग ने सभी को अस्पताल में भर्ती कराया गया। हालांकि इनमें वरिष्ठ न्यायिक अधिकारी की हालत गंभीर बताई है। हालत देख अधिकारी को अस्पताल से दिल्ली रेफर करने की तैयारी है। कचहरी परिसर में न्यायिक कार्य अव्यवस्थित हो गया। संक्रमण की खबर से अचानक कचहरी में चहल पहल भी घट गई। खास यह कि न्यायिक अधिकारियों का तबादला हो चुका है। उन्हें दूसरी जगह ज्वाइन करना था।
