ट्रांसपोर्टरों ने तेल के दाम बढ़ने पर जताई नाराजगी

रुडकी। संगठन के प्रदेश महासचिव आदेश सैनी सम्राट ने कहा कि लगातार पेट्रोल-डीजल महंगा हो रहा है। उत्तराखंड के परिवहन व्यवसायी केवल यात्रा सीजन और पर्यटन पर ही आधारित है। वे पिछले दो साल से कोरोना की मार झेल रहे हैं। यात्रा सीजन से पहले वाहनों की मरम्मत के लिए ट्रांसपोर्टर को काफी परेशानी का सामना करना पड़ता है। साथ ही डीजल-पेट्रोल, गैस की कीमतें बढ़ने से भारी नुकसान उठाना पड़ रहा है। उन्होंने कहा कि जो वाहन पहले बुक हो चुके हैं उसके किराये में अब कैसे बढ़ोतरी कर सकते हैं। साथ ही टोल टैक्स बढ़ाए जाने पर नाराजगी जताई। कहा कि एक अप्रैल से रजिस्ट्रेशन, फिटनेस परमिट, इंश्योरेंस आदि में बढ़ोतरी होने से परिवहन व्यवसाय खत्म होने की कगार पर आ जायेगा। ट्रांसपोटर्स ने ज्ञापन भेजकर उत्तराखंड सरकार से परिवहन कारोबारियों को राहत देने के लिए कुछ ठोस कदम उठाये जाने की मांग की है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *