हिमाचल: प्रदेश में चार दिनों तक मौसम साफ, मैदानी भागों में लू चलने का अलर्ट

 

शिमला।

हिमाचल प्रदेश में चार दिनों तक मौसम साफ रहने के आसार हैं। मौसम विज्ञान केंद्र शिमला के अनुसार प्रदेश के सभी भागों में छह अप्रैल तक मौसम साफ रहने के आसार हैं। वहीं तीन फरवरी को भी मैदानी जिलों ऊना, बिलासपुर, हमीरपुर, कांगड़ा और मध्य पर्वतीय जिलों शिमला, सोलन, सिरमौर, मंडी, कुल्लू और चंबा के कुछ क्षेत्रों में लू चलने की चेतावनी जारी हुई है। शनिवार को राजधानी शिमला सहित प्रदेश के सभी क्षेत्रों में मौसम साफ रहा।

प्रमुख शहरों का अधिकतम तापमान

मैदानी कई भागों में लू चलने से लोगों को परेशानी झेलनी पड़ी। ऊना में अधिकतम तापमान 38.5, बिलासपुर 36.0, सुंदरनगर 34.6, कांगड़ा 33.6, नाहन-भुंतर 33.2, चंबा 32.3, धर्मशाला 32.2, सोलन 29.5, शिमला 25.4, कल्पा 25.0, डलहौजी 21.6 और केलांग में 17.9 डिग्री सेल्सियस दर्ज हुआ।

न्यूनतम तापमान

शुक्रवार रात को शिमला में न्यूनतम तापमान 14.0, सुंदरनगर 11.5, भुंतर 10.2, कल्पा 6.0, धर्मशाला 18.2, ऊना 14.2, नाहन 19.0, केलांग 2.9, पालमपुर 16.8, सोलन 10.8, मनाली 9.0, कांगड़ा 15.4, मनाली 13.6, बिलासपुर 14.5, हमीरपुर 12.1, चंबा 12.2, डलहौजी 13.6, कुफरी 12.5, जुब्बड़हट्टी 16.8 और पांवटा साहिब में 14.7 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *