आरएसएस के स्वयं सेवकों ने किया पथ संचलन

देहरादून। राष्ट्रीय स्वयं सेवक संघ (आरएसएस) के स्वयं सेवकों ने हिंदू नववर्ष पर पथ संचलन किया। लोगों ने स्वयं सेवकों पर पुष्प वर्षा कर स्वागत की। रविवार को स्वयं सेवक शाहनगर रेलवे ग्राउंड में एकत्र हुए। यहां से पथ संचलन शुरू किया, जो डिफेंस कॉलोनी, शाहनगर चौक, बद्रीपुर चौक, तिलवाड़ी, हरिपुर नवादा समेत विभिन्न क्षेत्रों से होकर निकले। इस दौरान रमेश थपलियाल और सुरेश मित्तल ने स्वयं सेवकों को संबोधित किया। पथ संचलन में देवेंद्र डोभाल, सुभाष यादव, हरेंद्र, राजेश शर्मा आदि शामिल रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *