मंदिरों में दूसरी नवरात्रि को हुई ब्रह्मचारिणी की पूजा
देहरादून। शहर के विभिन्न मंदिरों में दूसरे नवरात्र को मां ब्रह्मचारिणी के रुप में मां कालिका जी का अभिषेक, पूजा अर्चना की गई। पूजा का क्रम सुबह पांच बजे से शुरू हो गया था। दूध दही घी शक्कर इत्यादि जल से मां को पंचामृत बनाकर स्नान कराया गया। नवीन हरे रंग के वस्त्र धारण कराए गए। मंदिर के मुख्य पुजारी चंदर प्रकाश ममगाईं ने मंदिर में सभी देवी देवताओं को आमंत्रित कर उनका पूजन किया।
मां दुर्गा की ढोल बाजों के साथ सामूहिक आरती की गई। मंदिर में दुर्गा सप्तशती का पाठ किया गया। देर शाम को दुर्गा चालीसा कवच का पाठ किया गया। मां की आरती के बाद प्रसाद वितरण हुआ। मौके पर ट्रस्टी रमेश साहनी, गगन सेठी, दयाल धवन, जय किशन कक्कड़, शैंकी डोरा, सतीश मेहता, शशि तलवार, उमेश मारवाह, नरेश मैनी, प्रतीक मैनी, हरीश कक्कड़, जीतू अरोड़ा, सिद्धार्थ आनंद, संजय आनंद, राम भाटिया आदि मौजूद थे।