ठगी के शिकार हुए लोगों को 7लाख वापस लौटाए

पिथौरागढ़

पुलिस की साइबर सैल और एफएफयू की टीम ने ठगी के शिकार हुए कुछ लोगों को 7 लाख से अधिक धनराशि वापस कराई है। पुलिस से मिली जानकारी के मुताबिक रेनू रौतेला, सुरेश, अजय बसेड़ा, हेमा, दिनेश मेहता, आशा देवी व रवीन्द्र कार्की ने बीते दिनों पुलिस को तहरीर दी। उनका कहना था कि अज्ञात लोगों ने रुपये वापस लौटाने, गूगलपे व एनी डैस्क के जरिए से दो लाख 60 हजार रुपये की धोखाधड़ी हुई है। इसके अलावा रामजी शाह, त्रिभुवन निशाद, दीपक सिंह, महेन्द्र सिंह, कमल रावल, कृपाल सिंह, बांकेलाल चौधरी से भी चार लाख 64हजार रुपये की ठगी हुई। तहरीर के आधार पर पुलिस ने मुकदमा दर्ज कर जांच शुरू की और पीड़ितों को धनराशि वापस लौटाई। पीड़ितों ने पुलिस का आभार जताया है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *