12वीं गढ़वाल राइफल्स के इतिहास पर डाला प्रकाश
देहरादून। 12वीं गढ़वाल राइफल्स की ओर से पूर्व सैनिकों के लिए कार्यक्रम आयोजित किया गया। इस दौरान पूर्व सैनिकों ने कमान अधिकारी 12 गढ़वाल राइफल्स कर्नल एसके महापात्रा ने 12वीं गढ़वाल राइफल्स के इतिहास पर प्रकाश डाला। पूर्व सैनिकों ने उन्हें अपनी समस्याओं से अवगत करवाया। उन्होंने समस्याएं हल करवाने का आश्वासन दिया। इस दौरान वीर नारियों को सम्मानित किया गया। कार्यक्रम में सेवानिवृत कमान अधिकारी 12 गढ़वाल राइफल्स कर्नल एनएस सामंत, पूर्व कमान अधिकारी 8 गढ़वाल राइफल्स जेएस मेहता, कर्नल एमएस हाजरा, ले.क। यशवर्धन, पूर्व सैनिक सुबेदार मेजर एमपी जोशी, कैप्टन बीएस रावत, कै.जसवंत कुंवर, कै.एसपीएस सुंदरियाल, सुबेदार मेजर तीरथ सिंह रावत आदि मौजूद थे। सुबेदार मैजर खिलाफ सिंह, सुबेदार हीरा सिंह दानू ने समस्त पूर्व सैनिकों का आभार जताया। सुबेदार मेजर तीरथ सिंह रावत ने बताया कि हाल ही यूनिट को सराहनीय कार्य करने के लिए राज्यपाल ने प्रशस्ति पत्र देकर सम्मानित किया है।
