जहरीले धुएं और दुर्गंध से लोग परेशान
विकासनगर। शीशमबाड़ा प्लांट के कूड़े में लगी आग को पूरे तेरह दिन बीत चुके हैं। लेकिन आग अब भी बुझने का नाम नहीं ले रही है। लगातार प्लांट प्रबंधन आग को बुझाने का दावा कर रहा है। लेकिन प्रबंधन के सभी दावे फेल हो रहे हैं। प्लांट से रह रहकर निकल रहे जहरीले धुएं से पर्यावरण दूषित हो रहा है। प्लांट से निकल रही दुर्गंध व धुएं में सेलाकुई और आसपास के लोगों को सांस लेने में दिक्कत हो रही है। शीशमबाड़ा प्लांट प्रबंधक रविंद्र चौधरी ने बताया कि आग पूरी तरह नियंत्रण में है। रविवार तक आग बुझा ली जाएगी।
