वित्तीय समावेश गौरव दिवस पर योजनाओं की जानकारी
देहरादून। भाजपा महानगर कैंट विधानसभा शास्त्री नगर में वित्तीय समावेश गौरव दिवस पर कार्यक्रम आयोजित किया गया। इस मौके पर लोगों को सरकार की योजनाओं की जानकारी दी गई।
इस मौके पर गौरव दिवस कार्यक्रम के प्रदेश सह संयोजक सचिन गुप्ता ने जीवन ज्योति बीमा, जीवन सुरक्षा बीमा, अटल पेंशन योजना के बारे में विस्तार से जानकारी दी। बताया कि पीएम मोदी के नेतृत्व में पहली ऐसी सरकार है जो गरीब जनता, महिलाओं और बच्चों का भविष्य सुरक्षित रखती है। प्रदेश प्रवक्ता एवं कार्यक्रम प्रदेश संयोजक विनोद सुयाल ने कहा कि भाजपा एक मात्र ऐसा संगठन है, जो सिर्फ जनसेवा में विश्वास रखता है, पीएम नरेंद्र मोदी की ओर से जितनी भी योजनाएं शुरू की गई है वह सब आज देश की गरीब जनता के काम आर ही है। क्षेत्रीय विधायक सविता कपूर जी घोषणा की उनकी विधानसभा में जितने भी जीवन सुरक्षा बीमा के आवेदन भरे जाएंगे, उनका भुगतान वह स्वयं करेंगी। इस अवसर पर महानगर मंत्री एवं महानगर कार्यक्रम संयोजक हरीश कोहली, मंडल अध्यक्ष श्री विजेंद्र थपलियाल, पार्षद अर्चना पुंडीर, संतोष कोठियाल, रंजीत सेमवाल, लल्लन कुमार, नीलम, गुड़िया खान, अमर सिंह सोलंकी मौजूद रहे।
