कृषि मंत्री जोशी का भाजपाइयों ने किया स्वागत

 

रुद्रपुर। कृषि मंत्री गणेश जोशी का पंतनगर में पूर्व विधायक राजेश शुक्ला और अन्य नेताओं ने स्वागत किया। पूर्व विधायक शुक्ला ने कहा कृषि मंत्री बनने के बाद पहली बार जोशी के ऊधमसिंह नगर पहुंचने पर कार्यकर्ता उत्साहित हैं। कैबिनेट मंत्री जोशी ने कहा अपने तीन दिवसीय जिला भ्रमण के दौरान वह विभिन्न विभागीय बैठकों में भाग लेकर प्रशासनिक कार्यों को गति देंगे। यहां भाजपा जिला महामंत्री विवेक सक्सेना, पंतनगर विवि के कार्यवाहक कुलपति डॉ. एके शुक्ला, अनिल यादव, शशिकांत मिश्रा, अभिमन्यु चौबे, रविकांत वर्मा, अखिलेश यादव, पिंकी डिमरी, सचिन शर्मा, चंद्र प्रकाश तिवारी, वीरेंद्र सिंह बिष्ट, मंडी सभापति कमलेंद्र सेमवाल, केके दास, राजीव त्यागी, सचिन शुक्ला, पवन दुबे, डीके सिंह, नकुल, शुभम रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *