अल्मोड़ा। आजादी के अमृत महोत्सव के तहत पांच दिवसीय स्वास्थ्य मेले का सोमवार को शुभारंभ हुआ। स्याल्दे के सीएचसी देघाट में विधायक महेश जीना ने कार्यक्रम का शुभारंभ किया। स्वास्थ्य मेले में 369 लोगों की जांच की गई, हालांकि ईएनटी और सर्जन नहीं मिलने से लोगों को तमाम परेशानियां भी उठानी पड़ी।