सड़क में डाली निर्माण सामाग्री से लोग परेशान

पिथौरागढ़। नगर में मुख्य सड़क के किनारे डाली गई रोड़ी-बजरी लोगों के लिए मुसीबत बन गई है। सोमवार को खड़कोट स्थित चंडाक मार्ग में भवन निर्माण सामाग्री आधे सड़क तक फैली नजर आई। स्थानीय लोगों ने बताया कि निर्माण सामाग्री को डाले हुए तीन दिन से अधिक समय हो गया है। लेकिन संबंधित व्यक्ति सामाग्री नहीं हटा रहा है। इससे लोगों को आवाजाही में खासी परेशान हो रही हैं। साथ ही वाहन संचालकों के लिए आवाजाही करना खतरे का सबब बना हुआ है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *