खलिया-रूरखान रूट पर ट्रेकिंग को ट्रेकर रवाना
पिथौरागढ़। पर्यटन नगरी में ट्रेकरों का पहुंचना शुरू हो गया है। खलियाटॉप-रूरखान ट्रेक पर देश के विभिन्न हिस्सों से यहां पहुंचे ट्रेकरों का दल ट्रेकिंग को रवाना हुआ। ट्रेकरों की आवाजाही बढ़ने से पर्यटन कारोबारियों में खुशी है। मंगलवार को यूथ हॉस्टल संघ इंडिया की तरफ से आयोजित खलियाटॉप-रूरखान ट्रेक पर ट्रेकिंग दल को जिपं सदस्य जगत मर्तोलिया ने हरी झंडी दिखाकर रवाना किया। उन्होंने संघ का ट्रेकिंग के लिए इस रूट के चयन को लेकर आभार जताया। कहा इससे यहां के पर्यटन कारोबार को गति मिलेगी। वहीं ट्रेकिंग दल के सदस्यों ने कहा वे हिमालयी क्षेत्रों में पौधरोपण भी करेंगे। 10 दिनों तक चलने वाले इस ट्रेकिंग में देश के 17 राज्यों के 300 ट्रेकर भाग लेंगे। इस मौके पर यूथ हॉस्टल के विजय पाल, ऐसी अटल, राकेश तिवारी सहित कई लोग शामिल रहे।
