नरेंद्रनगर में बनने लगे हैं आधार कार्ड
नई टिहरी। तहसील नरेंद्रनगर में सोमवार से आधार कार्ड लंब से समय बाद बनने लगे हैं। एसडीएम नरेंद्रनगर देवेंद्र सिंह नेगी ने आम लोगों से आधार कार्ड बनाने की अपील करते हुये कहा कि पूर्व में कर्मचारी न होने के कारण आधार कार्ड नहीं बन पा रहे थे। अब कर्मचारी आधार कार्ड बनाने के लिए नियुक्त कर दिया गया है। जिससे आधार कार्ड बनाने काम शुरू कर दिया गया है। जिन लोगों को आधार कार्ड बनाने हैं, वह तहसील में आकर आधार कार्ड बनवा सकते हैं। सोमवार को आधार कार्ड बनवाने की शुरूआत ग्राम तलाई की 8 साल की बच्ची दिव्यांशी से बनाने की शुरूआत की गई।
