साइकिल यात्रा कर दे रहे पर्यावरण संरक्षण का संदेश
पिथौरागढ़। दिल्ली, हरियाणा, बिहार के 36 जिलों के साथ नेपाल से साइकिल यात्रा कर मंगलवार को धारचूला पहुंचे प्रतापगढ़ यूपी के सुंदरम यहां के लोगों को पर्यावरण संरक्षण का संदेश दे रहे हैं। उन्होंने कहा उनके गांव में कई बाग-बगीचे समाप्त हो गए हैं। जिसे देख उन्हें पौधरोपण का संकल्प लिया। इस दौरान उन्होंने धारचूला में विभिन्न स्थानों पर पौधरोपण किया। कहा साइकिल यात्रा से पीएम मोदी के फिट इंडिया अभियान को भी बढ़ावा मिलेगा। साथ ही पर्यावरण को भी बचाया जा सकता है। उनकी इस मुहिम की ब्लॉक प्रमुख धन सिंह धामी, नगर पालिकाध्यक्ष राजेश्वरी देवी सहित विभिन्न संगठन के लोगों ने सराहना की है।
