विकास भवन के पास बनेगा पेयजल टैंक

पौड़ी। पेयजल किल्लत से निजात दिलाने की मांग को लेकर नागरिक कल्याण मंच ने पिछले दिनों जल संस्थान विभाग से उचित कदम उठाने की मांग की थी। जिस पर जल संस्थान के अधिकारियों ने नागरिक कल्याण मंच के अधिकारियों के साथ नानघाट पेयजल योजना का निरीक्षण किया गया। इस दौरान जल संस्थान के अधिकारियों ने बताया कि विकास भवन के नीचे टैंक का निर्माण करवाया जा रहा है। जिससे पेयजल किल्लत से काफी निजात मिलेगी। निरीक्षण के दौरान मंच के अध्यक्ष रघुवीर सिंह रावत ने नानघाट योजना में आ रही समस्याओं को जल्द ही हल करने की मांग उठाई। जिस पर जल संस्थान के सहायक अभियंता सोहन सिंह जेठूड़ी ने कहा कि कुछ दिनो से शाम के समय तूफान चलने से पेयजल को लेकर दिक्कतें आ रही है। नानघाट योजना में छोटी-छोटी समस्याओं को जल्द ही हल कर लिया जाएगा। आने वाले समय में पेयजल किल्लत को लेकर आ रही समस्याओं को हल कर लिया जाएगा। इस मौके पर रवि दत्त, गिरीश चंद्र बड़थ्वाल, गबर सिंह नेगी, ठाकुर सिंह रावतख् आलम सिंह रावत, राजेंद्र सिंह बिष्ट आदि शामिल थे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *