विधायक को कराया क्षेत्र की समस्याओं से अवगत

बागेश्वर। भजपा कपकोट व शिखर मंडल की यहां आयोजित बैठक में विधानसभा चुनाव में जीत दिलाने पर कार्यकर्ताओं का आभार जताया है। विधायक सुरेश गड़िया को अपने-अपने क्षेत्र की समस्याओं से अवगत कराया गया। सभी ने संगठन की मजबूती पर बल दिया। कपकोट के एक होटल में मंगलवार को आयोजित बैठक का विधायक गड़िया, पूर्व मंत्री बलवंत सिंह भौर्याल ने दीप जलाकर कार्यक्रम का शुभारंभ किया। वक्ताओं ने कहा कि कार्यकर्ताओं की मेहनत के चलते जिले की दोनों विधानसभा सीटें भाजपा ने जीती हैं। आगे भी कार्यकर्ता इसी तरह मेहनत करते रहेंगे। मुख्य अतिथि विधायक गड़िया ने कहा कि अपनी विधानसभा क्षेत्र के विकास के लिए कोई कोर कसर नहीं छोड़ी जाएगी। संचार व्यवस्था से लेकर सड़कों को ठीक किया जाएग। इस मौके पर ब्लाक प्रमुख गोबिंद सिंह दानू, राम सिंह कोरंगा, विक्रम सिंह शाही, मनोहर राम, मथुरा प्रसाद, जिला महामंत्री सुरेश कांडपाल, मंडल अध्यक्ष गणेश सुरकाली, प्रकाश जोशी, प्रभा गढ़िया, चम्पा आर्या, गीता ऐठानी आदि मौजूद रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *