अपर सचिव ने मूल्यांकन केंद्र का निरीक्षण किया

हल्द्वानी। शिक्षा बोर्ड अपर सचिव केके वार्ष्णेय ने राजकीय इंटर कालेज रामनगर में मूल्यांकन केंद्र का निरीक्षण किया। उन्होंने मूल्यांकन को बेहतर ढंग से करने के निर्देश दिए। उन्होंने मूल्यांकन केंद्र की व्यवस्थाएं और शिक्षकों से मूल्यांकन के संबंध में जानकारी हासिल की। उप नियंत्रक जय प्रकाश नारायण सिंह ने बताया कि मूल्यांकन केंद्र में हाईस्कूल की उत्तर पुस्तिकाएं जांचने को 49 और इंटरमीडिएट की कॉपियां जांचने को 76 परीक्षक लगाए गए हैं। बीईओ वंदना रौतेला ने राइंका के प्रधानाचार्य कक्ष का शुभारंभ भी किया। इस मौके पर एसपी भारती, श्रीकृष्ण पाल, मनोज पांडे, पंकज जैन आदि मौजूद रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *